CG Health Department Vacancy 2022 | स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और नर्सिंग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और नर्सिंग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग (CG Health Department) के अंतर्गत रायपुर/दुर्ग संभाग में स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और नर्सिंग के विभिन्न तृतीय श्रेणी पदों पर खुली प्रतिस्पर्धा भर्ती का आयोजन किया जाना है जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है 22.08.2022 से 05.08.2022 तक ऑनलाइन आवेदन एन आई सी की ऑफिशियल वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर जाकर कर सकते है ।
पदनाम और श्रेणी :- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी, तृतीय श्रेणी
प्रारंभिक तिथि – 22/08/2022
अंतिम तिथि – 05/08/2022
रिक्त पदों का विवरण :-
विभाग – CG Health Department (छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग)
1. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट :-
• कुल पदों की संख्या – 79
• वेतन – 28,700 से 91,300 ( लेवल – 7 )
वर्ग | मुक्त | महिला | भू. पू. सै. | दिव्यांग | योग |
अनारक्षित | 24 | 13 | 04 | 03 | 44 |
अ. ज. जाति | 07 | 04 | 01 | 01 | 13 |
अ. जा. | 06 | 03 | 01 | 01 | 11 |
अ. पि. व. | 06 | 03 | 01 | 01 | 11 |
कुल | 43 | 23 | 07 | 06 | 79 |
2. नेत्र सहायक अधिकारी :-
• कुल पदों की संख्या – 50
• वेतन – 28,700 से 91,300 ( लेवल – 7 )
वर्ग | मुक्त | महिला | भू. पू. सै. | दिव्यांग | योग |
अनारक्षित | 14 | 08 | 03 | 02 | 27 |
अ. ज. जा. | 04 | 03 | 01 | 01 | 09 |
अ. जा. | 04 | 02 | 01 | 00 | 07 |
अ. पि. व. | 04 | 02 | 01 | 00 | 07 |
कुल | 26 | 12 | 06 | 03 | 50 |
शैक्षणिक योग्यता :-
1. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट :-
- कक्षा 12वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- पैथोलॉजी टेक्नीशियन का 1 वर्ष का प्रशिक्षण कोर्स या मेडिकल पैथोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए या अन्य समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए जो पैरामेडिकल कौंसिल में पंजी हेतु मान्य हो।
- छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कौंसिल से चिकित्सा प्रयोगशाला टेक्नीशियन के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
2. नेत्र सहायक अधिकारी :-
- कक्षा 12वीं की परीक्षा विज्ञान संकाय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- नेत्र सहायक में 2 वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
- पैरामेडिकल कौंसिल से नेत्र सहायक के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
आयु सीमा :-
आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । परंतु आयु सीमा में कुछ छूट भी मान्य है जैसे :
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अधिकतम आयु सीमा पर अतिरिक्त 05 वर्ष की छूट होगी।
- छत्तीसगढ़ के निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
- छत्तीसगढ़ के निवासी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट होगी ।
- सभी छूटों को सम्मिलित करने के बाद भर्ती हेतु आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक निर्देश :-
- आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- पैरामेडिकल कौंसिल/ नर्सिंग कौंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है जो आवेदन करने के तिथि के पहले का होना चाहिए।
- पदों की संख्या परिवर्तनीय है।
- किसी भी प्रकार के आरक्षण हेतु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन के समय जाति स्थाई जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है ।
- शासकीय सेवाओं से बर्खास्त किया हो तो वह चयन हेतु पात्र नहीं होगा।
- उपरोक्त पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जायेंगे ।
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु स्टेप्स : –
Step 1 – ऑनलाइन आवेदन हेतु cg health department के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2 – अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें जिसके पश्चात आईडी पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर में भेज दिया जाता है जिससे लॉगिन कर लें।
Step 3 – आवेदन करने के पूर्व दिए गए नोटिफिकेशन के निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़े।
Step 4 – आवेदन भरने के बाद सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर पुनः हस्ताक्षर कर अपलोड करें तभी आवेदन मान्य होगा।
Step 5 – हस्ताक्षरित आवेदन के पश्चात पावती को प्रिंट कर सुरक्षित रखे दस्तावेज सत्यापन के समय मान्य होगा।
महत्त्वपूर्ण लिंक :-
Apply Online | register / login |
Official Notification | Click Here |
Official website | Click Here |
Telegram | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
Read Also : ESIC Assistant Professor Direct Recruitment 2022