CG Vyapam Vacancy : छत्तीसगढ़ व्यापम वैज्ञानिक पद हेतु भर्ती परीक्षा 2022 (ESC22)
छत्तीसगढ़ व्यापम वैज्ञानिक पद हेतु भर्ती परीक्षा 2022 (ESC22) : हाल ही में छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (CG Vyapam) द्वारा वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है जिस हेतु छत्तीसगढ के मूल निवासी जो इस परीक्षा हेतु योग्य है ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन CG Vyapam की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है जिसे ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथि :-
प्रारंभिक तिथि | 05 अगस्त 2022 ( शुक्रवार ) |
अंतिम तिथि | 25 अगस्त 2022 (गुरुवार) रात्रि 11:59 बजे तक |
त्रुटि सुधार | 26 से 28 अगस्त 2022 तक |
परीक्षा की तिथि | 11 सितंबर 2022 (रविवार) |
परीक्षा का समय | पूर्वान्ह |
परीक्षा केंद्र | केवल रायपुर शहर में |
परिक्षा शुल्क :-
माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने हेतु किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से नहीं ली जाएगी।
न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा :-
उम्मीदवार की आयु दिनांक 01/01/2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होना चाहिए किंतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
रिक्त पदों का विवरण :-
पदनाम – वैज्ञानिक
श्रेणी – द्वितीय
विभाग – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल
वेतनमान – 56100 से 177500 रुपए तक (लेवल – 12)
कुल रिक्त पद – 02
संवर्ग | मुक्त | महिला | भू• पू• सै• | निः शक्तजन | योग |
अनारक्षित | 01 | _ | _ | _ | 01 |
अनु• ज• जा• | _ | _ | _ | _ | _ |
अ• जा• | 01 | _ | _ | _ | 01 |
अ• पि• व• | _ | _ | _ | _ | _ |
कुल | 02 | _ | _ | _ | 02 |
शैक्षणिक योग्यता :-
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीवविज्ञान/ पर्यावरण विज्ञान/ वनस्वती शास्त्र/ रसायन शास्त्र/भौतिक शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर उपाधि ।
परीक्षा का विवरण (सिलेबस) :-
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय आधार पर आयोजित की जाएगी । पद अनुसार परीक्षा का विवरण निम्नानुसार है :
वैज्ञानिक :- कुल अंक 200, कुल अंक 125
- सामान्य ज्ञान – 50 प्रश्न, 50 अंक
- विषय (ऑप्शनल) – जीवविज्ञान/ पर्यावरण विज्ञान/ वनस्वती शास्त्र/ रसायन शास्त्र/भौतिक शास्त्र (सिलेबस संलग्न) ( इनमें से किसी एक विषय का चयन करना होगा प्रत्येक विषय में 75 प्रश्न होगा और प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा।) – 150 अंक
आवश्यक निर्देश :-
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करते समय मूल/स्थानीय निवास, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता/तकनीकी अर्हता संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, निवास , जन्मतिथि आदि संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लिया जा रहा है।
वैज्ञानिक पद में ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज :-
कुछ आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान अपलोड करने की जरूरत होती है :
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
वैज्ञानिक पद हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :-
Step – 1. ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
Step – 2. आप CG Vyapam के ऑफिशियल साइट में पहुंच जायेंगे जहां आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म आएगा ।
Step – 3. यहां अपनी विषय, निवास, का चयन करें उसके बाद अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें ।
Step – 4. अब अपनी बेसिक जानकारी भरें उसके बाद अपनी कांटेक्ट डिटेल्स इंटर करके exam city का चयन करें ।
Step – 5. अब घोषणा पत्र पर टिक करें और शो हो रहे कोड को भर कर सबमिट कर लें जिसके बाद अपना एप्लीकेशन को प्रिंट कर लें ।
Note :- ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार CG Vyapam की ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।
महत्त्वपूर्ण लिंक :-
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official website | Click Here |
Download Admit Card | Click Here |
Download Syllabus | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Click Here | |
Click Here |
Read Also : CG Health Department Vacancy 2022 | स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और नर्सिंग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती